Home News कलेक्टर ने दीपावली के शुभ अवसर पर कर्मचारियों के साथ किया सेलिब्रेशन

कलेक्टर ने दीपावली के शुभ अवसर पर कर्मचारियों के साथ किया सेलिब्रेशन

by sangharsh news
43 views

*कलेक्टर ने दीपावली के शुभ अवसर पर कर्मचारियों के साथ किया सेलिब्रेशन *

*कलेक्टर ने कर्मचारियों को उपहार भेंट कर दी बधाइयां, जाना हालचाल*

*कलेक्टर बंगले पर सौहार्दपूर्ण मनाया गया दिवाली महोत्सव*

*कर्मचारियों में खुशी, पहली आयोजित हुआ ऐसा कार्यक्रम

कलेक्टर छतरपुर पार्थ जैसवाल ने शनिवार को कलेक्टर बंगले पर धनतेरस और दीपावली के शुभ अवसर पर कर्मचारियों को उपहार भेंट कर बधाइयां दी। साथ ही दिपावली सेलिब्रेट की। इस अवसर पर अधिकारियों सहित जिला स्तरीय विभिन्न शाखाओं में कार्यरत भृत्य सहित अन्य कर्मचारियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री जैसवाल ने सभी कर्मचारियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए और उनके कार्य एवं व्यक्तिगत हालचाल के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का तंत्र तभी प्रभावी रूप से कार्य कर पाता है, जब उसके हर स्तर पर कार्यरत कर्मचारी समर्पण और आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी कर्मचारियों को आगामी दिनों में भी इसी ऊर्जा और टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों ने बताया कि पहली बार कलेक्टर निवास पर इस प्रकार का पारिवारिक एवं सौहार्दपूर्ण मिलन समारोह आयोजित किया गया है। कर्मचारियों ने इस पहल को सराहनीय बताया और कहा कि इससे कर्मचारियों व वरिष्ठ प्रशासनिक नेतृत्व के बीच विश्वास एवं संवाद की भावना और मजबूत हुई है।

 

कलेक्टर ने अंत में सभी कर्मचारियों को जिले के विकास कार्यों में निरंतर सहयोग की अपेक्षा जताई।

You may also like